कन्नौज ITI में खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश:4 संस्थानों में 84 सीटें खाली, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई
कन्नौज के सरकारी आईटीआई में प्रवेश से वंचित छात्रों को राहत मिली है। वॉक-इन नीति के तहत SCVT व्यवसायों की खाली सीटों पर नए छात्रों को एडमिशन का मौका मिल रहा है। जिले के चार राजकीय आईटीआई में कुल 84 सीटें खाली हैं। प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर 2026 अंतिम तारीख तय की गई है। कन्नौज आईटीआई में कंप्यूटर एडेड एम्ब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग (महिला) की 21, स्टेनोग्राफर (हिंदी) की 1 सीट रिक्त है। छिबरामऊ में सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन की 1, कॉस्मेटोलॉजी की 2, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन की 3 सीटें खाली हैं। तिर्वा आईटीआई में सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन की 1, कॉस्मेटोलॉजी की 20, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की 10, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर की 8 सीटें उपलब्ध हैं। सौरिख आईटीआई में कॉस्मेटोलॉजी की 1 और फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की 16 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्र 30 अक्टूबर तक SCVT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। नजदीकी आईटीआई से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया और जरूरी जानकारी ले सकते हैं। प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्या ने बताया कि महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन और कंप्यूटर एडेड एम्ब्रॉयडरी जैसे रोजगारपरक कोर्स में भी काफी सीटें हैं। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)