ट्रांसफार्मर का तार तोड़ने पर मारपीट:शाहजहांपुर में विरोध करने पर पिता-बेटे पर रॉड से हमला, बेटे के सिर में आए 12 टांके

Oct 24, 2026 - 09:24
0
ट्रांसफार्मर का तार तोड़ने पर मारपीट:शाहजहांपुर में विरोध करने पर पिता-बेटे पर रॉड से हमला, बेटे के सिर में आए 12 टांके
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के पलिया गांव में ट्रांसफार्मर का तार तोड़ने से रोकने पर एक व्यक्ति और उनके बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोहे की रॉड से किए गए हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे के सिर में 12 टांके आए। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ओमपाल अपने चबूतरे पर लेटे थे। इसी दौरान गांव का कौशल लोहे की रॉड से ट्रांसफार्मर का तार तोड़ने लगा। ओमपाल ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कौशल ने ओमपाल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिता की चीख सुनकर उनका बेटा बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला किया गया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे के सिर में चोट आई और 12 टांके लगाने पड़े। आरोप है कि मारपीट के दौरान आसपास के ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने पिता और बेटे का मेडिकल परीक्षण कराया। बेटे की तबीयत में सुधार होने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User