रॉन्ग साइड से आई स्विफ्ट ने ब्रेजा में मारी टक्कर:बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हुआ हादसा, एयरबैग खुलने से बची जान

Oct 24, 2026 - 10:11
0
रॉन्ग साइड से आई स्विफ्ट ने ब्रेजा में मारी टक्कर:बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हुआ हादसा, एयरबैग खुलने से बची जान
बागपत में काठा गांव रॉन्ग साइड से आई स्विफ्ट ने ब्रेजा में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही कार के एयरबैग जिससे दोनों ड्राइवरों की जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने स्विफ्ट चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ब्रेजा और स्विफ्ट दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। एयरबैग खुलने से चालकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। विशाल शर्मा ने बताया कि वह ब्रेजा से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। काठा गांव टोल प्लाजा के पास रॉन्ग साइड से आ रही स्विफ्ट ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। स्विफ्ट में करीब चार लोग सवार थे। विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि स्विफ्ट चालक राकेश शराब के नशे में था और गाड़ी संभाल नहीं पा रहा था। पुलिस ने रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने के आरोप में राकेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। चौकी इंचार्ज सत्यवीर परमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User