शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर के सेंट साईनाथ स्कूल पहुंची पुलिस

Oct 22, 2026 - 18:36
0
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के रिश्तेदार से पूछताछ पर हंगामा:सपा विधायक ने किया विरोध, दिबियापुर के सेंट साईनाथ स्कूल पहुंची पुलिस
औरैया के दिबियापुर स्थित सेंट साईनाथ स्कूल में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने अवध मुरारी अग्रवाल से पूछताछ की। इसकी जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कई सपा कार्यकर्ता भी वहां जुट गए। पूछताछ के बाद अवध मुरारी अग्रवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यहां उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया। अवध मुरारी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार डॉ. आकाश अग्रवाल शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्तापक्ष के लोग उन्हें गिरफ्तार कराकर मतदान से रोकना चाहते हैं। अवध मुरारी ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया। मतदाताओं को गुमराह करने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवध मुरारी अग्रवाल मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ करने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और ड्रामा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User