सैनिक पर हमले के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:बागपत में पटाखे छुड़ाने के विवाद में किया था हमला, दो तमंचे और कारतूस बरामद
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ और उनके भाई पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि हुई मुठभेड़ में धीरज के पैर में गोली लगी। वहीं, मोनू को पुलिस ने जंगल में तलाशी के दौरान पकड़ा। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ट्यूबवेल पर बैठे होने की मिली थी सूचना मामला गोपालपुर खडाना गांव का है। दीपावली की रात पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में मोनू और धीरज ने सैनिक सौरभ और उनके भाई पर हमला किया था। इस दौरान सौरभ के सिर में गोली लगी थी। उनका मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सौरभ राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं और राष्ट्रपति के अंगरक्षक हैं। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक ट्यूबवेल पर बैठे हैं। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। धीरज पर चार और मोनू पर एक मुकदमा दर्ज मुठभेड़ में धीरज के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोनू को जंगल में तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, धीरज पर पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोनू के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)