कुशीनगर में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:बर्तन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जान गई

Nov 10, 2026 - 07:54
0
कुशीनगर में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:बर्तन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जान गई
आज कुशीनगर में नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर बाराबंकी की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए... खड्डा में बर्तन दुकान में आग लगी, परिजन देखकर भागे कुशीनगर जनपद के खड्डा नगर स्थित गल्ला मंडी में सोमवार की रात लगभग 8 बजे शार्टसर्किट के वजह से बर्तन की दुकान में अचानक आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और घर से निकलता धुआं देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तमकुहीराज में बस की टक्कर से महिला की मौत कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बनवरिया के पास सोमवार शाम अज्ञात बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुरक्षित हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतनवा निवासी ललन प्रसाद अपनी पत्नी इंदु देवी (36) के साथ गोरखपुर से दवा कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इंदु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें कुशीनगर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के चतुर छपरा नहर के पास सोमवार शाम को सफेद स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 22 वर्षीय आकाश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे धर्मेंद्र पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User