शादी के बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत:झांसी में सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जा घुसी बाइक
झांसी में बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर-रक्सा बाईपास पर दुर्गापुर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खराब खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिया नंबर नौ निवासी राज (15) की इकलौती बहन काजल की शादी 25 नवंबर को होनी है। राज अपने दोस्त हर्ष (23) और आयुष (23) के साथ बाइक से ललितपुर के तालबेहट शादी के कार्ड बांटने गया था। परिजनों के मुताबिक, तीनों कार्ड बांटकर झांसी लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गापुर के पास उनकी बाइक खड़े डंपर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में तीनों दोस्तों की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। राज की बहन की शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)