बदायूं में कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली:हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

Nov 10, 2026 - 22:16
0
बदायूं में कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली:हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा जबी गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल अनमोल दीक्षित (पुत्र कौसर दयाल) को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक पर अनमोल को गोली मारने का आरोप है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन घायल अनमोल को लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जुटा रही जानकारी पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल व उनके परिजनों से जानकारी जुटा रही है। कहासुनी किस बात पर हुई और गोली कैसे चली, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User