पैसों के विवाद में दुकान पर दो युवकों पर हमला:एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Nov 10, 2026 - 21:59
0
पैसों के विवाद में दुकान पर दो युवकों पर हमला:एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
बरेली के सीबीगंज स्थित खलीपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में दो युवकों पर हमला किया गया। ऋषभ और तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, खलीपुर रोड की डॉल्फिन वाली गली में रहने वाले ऋषभ श्रीवास्तव का चंद्रपाल और जीशान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि ऋषभ को फोन पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। आठ नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे ऋषभ अपने साथी तरुण के साथ खलीपुर के पिंकू जनरल स्टोर पर था। इसी दौरान चंद्रपाल राजपूत और जीशान अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने हथियारों और पंच से दोनों युवकों पर हमला किया। पुलिस ने मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User