कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बरेली में हादसे में राजमिस्त्री गंभीर घायल, भोजीपुरा काम पर जा रहे थे दोनों
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में अटा कायस्थान के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक, गांव सरनिया निवासी छोटी पत्नी सलीम बक्स मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। मंगलवार सुबह वह राजमिस्त्री के साथ बाइक से भोजीपुरा काम करने जा रही थीं।
रास्ते में अटा कायस्थान के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने छोटी को मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)