शादी का झांसा देकर जेंडर परिवर्तन कराने का दबाव:कोर्ट के आदेश पर युवक, पिता और दो बहनों पर केस दर्ज, 5 लाख रुपए भी ऐंठे

Oct 22, 2026 - 13:38
0
शादी का झांसा देकर जेंडर परिवर्तन कराने का दबाव:कोर्ट के आदेश पर युवक, पिता और दो बहनों पर केस दर्ज, 5 लाख रुपए भी ऐंठे
उन्नाव में शादी का झांसा देकर जेंडर परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के एक पीड़ित ने सफीपुर के युवक पर शोषण और ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि 2024 में फेसबुक पर उसकी मुलाकात रायपुर मुस्तफाबाद निवासी राज से हुई। राज ने शादी का वादा कर ऑनलाइन रुपये लिए। आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। नवंबर 2024 में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लिंग परिवर्तन का दबाव बनाया गया, जिसके बाद फरवरी 2025 में दिल्ली में सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर करीब पांच लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और एक बाइक लेता रहा। परिजनों पर मारपीट, घर में प्रवेश से रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए। पीड़ित का कहना है कि परियर पुलिस चौकी में समझौता हुआ था, जिसके तहत आरोपी को एक मई को चंडीगढ़ पहुंचकर साथ रहने और शादी करने का भरोसा दिया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना उन्नाव में आरोपी राज, उसके पिता और दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User