लखीमपुर-खीरी में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी के एडमिशन के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने वाहन जब्त किया

Oct 22, 2026 - 13:04
0
लखीमपुर-खीरी में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेटी के एडमिशन के लिए घर से निकले थे, पुलिस ने वाहन जब्त किया
लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसा बांकेगंज मार्ग पर दीपक ट्रेडर्स के पास का है। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। मृतक की पहचान बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 निवासी 43 वर्षीय छत्रपाल पुत्र तोखन लाल के रूप में हुई है। छत्रपाल अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे, तभी बांकेगंज रोड पर दीपक ट्रेडर्स के सामने अनियंत्रित डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। डीसीएम का पहिया सिर से गुजरा टक्कर के बाद डीसीएम का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने रोते-बिलखते हुए बताया कि छत्रपाल सुबह अपनी बेटी के स्कूल में एडमिशन के सिलसिले में घर से निकले थे। बेटी के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से निकले पिता के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गोला-बांकेगंज मार्ग पर लगा लंबा जाम हादसे के तुरंत बाद बांकेगंज रोड पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे काफी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को सड़क के किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User