महराजगंज सदर ब्लॉक में 60-70 आधार कार्ड बने:पुराने में संशोधन भी हुआ, 0-18 साल के बच्चों के नए कार्ड मुफ्त
महराजगंज सदर ब्लॉक में गुरुवार दोपहर तक 60 से 70 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। यहां 0 से 18 साल तक के बच्चों के नए आधार कार्ड मुफ्त में बन रहे हैं। पुराने आधार कार्ड में नाम और पते जैसे जरूरी बदलाव भी किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी जन्मतिथि में सुधार नहीं हो रहा है। आधार केंद्र पर रोजाना 45 से 50 लोग पहुंच रहे हैं। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि सभी काम नियमों के हिसाब से हो रहे हैं। केंद्र पर शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता दस्तावेज जांचकर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम कर रही हैं। दो काउंटर चलने से लोगों को सुविधा मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)