लखनऊ-अलीगढ़ में कल 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे:PET परीक्षा के चलते फैसला, DIOS बोले- शहर में बहुत भीड़ रहेगी

Oct 29, 2026 - 15:24
0
लखनऊ-अलीगढ़ में कल 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे:PET परीक्षा के चलते फैसला, DIOS बोले- शहर में बहुत भीड़ रहेगी
लखनऊ और अलीगढ़ में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के सरकारी और निजी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा-2026 जिले के 45 केंद्रों पर 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने की संभावना है। इससे शहर में अत्यधिक भीड़ हो सकती है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद 30 अक्टूबर को स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User