अम्बेडकरनगर में किसानों ने रबी बीज बुक कराए:34 किसानों ने गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीजों की बुकिंग की, 30 अक्टूबर को कार्यक्रम का प्रसारण
अम्बेडकरनगर में कटेहरी क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों के लिए गुरूवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विधायक धर्मराज निषाद ने किसानों से दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहाकि फसल विविधीकरण से खेती की लागत घट सकती है और आय बढ़ सकती है। टोकन निकालने की प्रक्रिया पूरी उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए टोकन निकालने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कृषि यंत्रों के लिए 31 अक्टूबर को लॉटरी होगी। उन्होंने किसानों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की। किसानों को गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के प्रमाणित बीजों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में गांव के 34 किसानों ने रबी फसलों के बीज बुक कराए। विधायक धर्मराज निषाद ने किसानों से गन्ने के साथ चना, सरसों और मसूर उगाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे खेती में विविधता आएगी और अतिरिक्त आय के मौके मिलेंगे। बैंगन और लहसुन उगाने की सलाह दी उद्यान विभाग के वैज्ञानिकों ने रबी सीजन में गोभी, टमाटर, पालक, बैंगन और लहसुन उगाने की सलाह दी। उन्होंने फसलों के प्रमुख रोगों, उनके लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी। सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उप कृषि निदेशक ने बताया कि 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के कृषि भवन और सभी विकासखंडों में एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान खेत बचाओ अभियान के तहत भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)