गोरखपुर में दीपोत्सव की तैयारी:रत्ना सिंह ने कहा- दीपावली त्योहार के साथ हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक
गोरखपुर में एमसीए पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव की तैयारी की जा रही हैं। संस्थान की प्रबंध निदेशिका रत्ना सिंह ने कहा कि दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। बच्चों को पर्व का महत्व समझाने के लिए उन्हें तैयारियों में शामिल करना चाहिए। सजावट, रंगोली, दीये रंगने और घर की साफ-सफाई जैसे कामों में उनकी मदद लें। पुराने कपड़े और खिलौने जरूरतमंद बच्चों को दान करने के लिए प्रेरित करें। पड़ोसियों और बुजुर्गों तक प्रसाद पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दें। गुझिया, लड्डू और मठरी जैसे पारंपरिक पकवान बनाने में बच्चों को साथ रखें। इससे उनमें रचनात्मकता, स्वच्छता, सहयोग और दूसरों के प्रति करुणा की भावना विकसित होगी। साथ ही वे अपनी संस्कृति और पारंपरिक स्वाद से भी जुड़े रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)