शामली में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:तीन पहिये, दो बैटरी और 315 बोर का तमंचा हुआ बरामद
शामली में कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की ई-रिक्शा के 3 पहिये, 2 बैटरी और 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गांव काबड़ौत के रहने वाले कुलवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने 2 सितंबर 2026 को कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी ई-रिक्शा को बलवा कट से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात पुलिस ने बलवा गांव के रहने वाले आवेश पुत्र जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ई-रिक्शा के तीन पहिये, दो बैटरी, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ई-रिक्शा चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा होने की जानकारी दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)