गाजियाबाद में कल 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी:यूपी PET के चलते शासन के निर्देश पर किया आदेश जारी, 44 सेंटरो पर है परीक्षा

Oct 29, 2026 - 15:57
0
गाजियाबाद में कल 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी:यूपी PET के चलते शासन के निर्देश पर किया आदेश जारी, 44 सेंटरो पर है परीक्षा
गाजियाबाद मे कल PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। DIOS (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने आदेश जारी कर दिए हैं। DIOS के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET परीक्षा-2026 44 केंद्रों पर 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है। हर एक पाली में करीब 20- 20 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने की संभावना है। इससे शहर में भीड़ अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि की मंजूरी के बाद 30 अक्टूबर को स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User