अवध बार चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित:वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं सुनीति सचान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे ये पद
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पदों के नतीजे घोषित किए गए हैं। ये पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। चुनाव कल हुआ था और मतगणना जारी है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनीति सचान 2,035 वोट पाकर जीतीं। दूसरे नंबर पर रहीं कीर्ति श्रीवास्तव को 1,968 वोट मिले।
संयुक्त सचिव पद पर भूमिका बाजपेयी ने 1,265 वोट पाकर जीत दर्ज की। रूपा पाण्डेय 714 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।
कोषाध्यक्ष पद पर आराधना शुक्ला 879 वोट पाकर जीतीं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के दो महिला पदों पर मिथलेश सिंह को 1,346 और सीमा दुबे को 1,269 वोट मिले।
कनिष्ठ कार्यकारिणी के दो महिला पदों पर कंचन मौर्या 1,925 और प्रियंका तिवारी 1,214 वोट पाकर जीतीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)