गोरखपुर के साइंस एग्जीबिशन में दिखेगा स्टूडेंट्स का टैलेंट:‘INFINIQ’ में पेश करेंगे नए आइडिया, क्लीन एनर्जी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

Oct 29, 2026 - 15:07
0
गोरखपुर के साइंस एग्जीबिशन में दिखेगा स्टूडेंट्स का टैलेंट:‘INFINIQ’ में पेश करेंगे नए आइडिया, क्लीन एनर्जी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
गोरखपुर के सिक्टौर स्थित द पिलर्स स्कूल में कल यानी शुक्रवार को साइंस एग्जीबिशन ‘BEYOND BASICS 4.0 – INFINIQ: The Infinite Universe of Innovation’ का आयोजन होगा। इसमें स्टूडेंट्स साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े अपने इनोवेटिव मॉडल प्रेजेंट करेंगे। एग्जीबिशन में क्लीन एनर्जी, एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन, वॉटर मैनेजमेंट, मॉडर्न फार्मिंग, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और मेडिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट मुख्य आकर्षण होंगे। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को किताबी नॉलेज से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट करने और नए आइडिया पर काम करने का मौका देना है। साइंस और टेक्नोलॉजी के मॉडल दिखाएंगे स्टूडेंट्स एग्जीबिशन में स्टूडेंट्स अपने मॉडल के जरिए बताएंगे कि साइंस और टेक्नोलॉजी की मदद से रोजमर्रा की समस्याओं का सॉल्यूशन कैसे निकाला जा सकता है। इसमें पानी बचाने, एनवायरनमेंट को सुरक्षित रखने, फार्मिंग को बेहतर बनाने और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े मॉडल शामिल होंगे। इसके अलावा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन पर आधारित प्रोजेक्ट भी पेश किए जाएंगे। MMMUT की कुलपति होंगी चीफ गेस्ट कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा चीफ गेस्ट होंगी। वहीं, MMMUT के एसोसिएट प्रोफेसर और पूर्व इसरो साइंटिस्ट डॉ. विजय कुमार वर्मा स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। स्टूडेंट्स के मॉडल का इवैल्यूएशन करने के लिए एक्सपर्ट पैनल भी बनाया गया है। इसमें MMMUT के डॉ. आरके यादव, डॉ. हरीश चन्द्र और डीवीएनपीजी कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. नितेश शुक्ला शामिल हैं। स्टूडेंट्स को मिलेगा नए आइडिया पर काम करने का मौका द पिलर्स की प्रिंसिपल डॉ. तनुजा त्रिवेणी झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘INFINIQ’ का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अपने आइडिया को प्रैक्टिकल मॉडल में बदलने का मौका देना है। इससे उनमें साइंस के प्रति इंटरेस्ट बढ़ेगा और वे नई टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। कार्यक्रम के सीनियर कोऑर्डिनेटर नीरज सिंह और कृत्तिका सिंह ने बताया कि एग्जीबिशन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और इसमें स्टूडेंट्स की एक्टिव पार्टिसिपेशन रहेगी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अनुरूप आयोजन द पिलर्स के मीडिया प्रभारी एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर उन्मेष शुक्ल ने बताया कि यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत प्रैक्टिकल लर्निंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में की जा रही है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में साइंटिफिक थिंकिंग विकसित करना और उन्हें फ्यूचर की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। एग्जीबिशन में मेडिकल और अन्य फील्ड से जुड़े कई एक्सपर्ट भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User