सुचित्तागंज में जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग:पुराने स्थान पर ही बने नया पुल, एसडीएम से वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था मांगी

Oct 22, 2026 - 16:40
0
सुचित्तागंज में जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की मांग:पुराने स्थान पर ही बने नया पुल, एसडीएम से वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था मांगी
अयोध्या जिले के सुचित्तागंज स्थित शारदा सहायक नहर पर बने जर्जर पुल के पुनर्निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उप जिलाधिकारी सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि वर्तमान पुल को तोड़कर उसी स्थान पर नया पुल बनाया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो पुराने पुल के दोनों तरफ नए पुल का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आवागमन बाधित न हो, इसके लिए अस्थायी रास्ते की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि शारदा सहायक नहर पर स्थित वर्तमान पुल काफी जर्जर हो चुका है। पुल की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों और राहगीरों में चिंता बनी हुई है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक जानकारी मिली है कि वर्तमान पुल के पूर्व दिशा में लगभग 42 फुट चौड़ा नया पुल बनाए जाने की योजना है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि प्रस्तावित स्थान पर पुल का निर्माण होने से सड़क तिरछी हो सकती है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आसपास के आवासों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा स्थानीय बाजार की व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में मांग की गई है कि पुल निर्माण की योजना पर निर्णय लेते समय स्थानीय परिस्थितियों, सड़क की स्थिति, आसपास के मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ध्यान में रखा जाए। जर्जर पुल को हटाकर उसी स्थान पर नया पुल बनाने अथवा उसके दोनों तरफ पुल का निर्माण कराने के विकल्प पर विचार किया जाए। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अब जिलाधिकारी से मामले में उचित कार्रवाई कर सुरक्षित और सुविधाजनक पुल निर्माण की व्यवस्था कराने की अपेक्षा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User