लखनऊ में असमा ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम:मौलाना खालिद रशीद बोले- शिक्षा के साथ बच्चों में नैतिकता और समाजसेवा का जज्बा विकसित करना जरूरी
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम में असमा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नात, भाषण, वाद-विवाद और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिकता और समाजसेवा का जज्बा विकसित करना भी जरूरी है। चौधरी वीरेंद्र सिंह ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बताया। इरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली मेहदी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ. तारिक सिद्दीकी ने दीनी और दुनियावी शिक्षा को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)