सिसई गांव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू:पंडित जितेंद्र दुबे बोले- जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देती है श्रीमद्भागवत कथा
गोरखपुर में गोला विकासखंड के सिसई गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ हुआ। कथा के पहले दिन व्यास पीठ से कथावाचक पंडित जितेंद्र दुबे ने राजा परीक्षित और भगवान शुकदेव के प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत कथा के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने के साथ भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की प्रेरणा देने वाला दिव्य ग्रंथ है। राजा परीक्षित और शुकदेव के संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मनुष्य को जीवन की नश्वरता का बोध कराकर ईश्वर भक्ति और सत्कर्म की ओर प्रेरित करना ही भागवत कथा का प्रमुख उद्देश्य है। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के समापन पर मुख्य यजमान अशोक मिश्र, रामाश्रय मिश्र और रामसती देवी ने व्यासपीठ की आरती की। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, दिनेश मिश्र, अभय पांडेय, विश्वंभर पांडेय, रामकेवल दूबे, रविंद्र मिश्र, राजेश पांडेय और कमलेश मिश्र सहित गांव और क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)