लखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड किया:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल से लौटते समय परेशान करता था युवक
लखनऊ में सोमवार दोपहर छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। किशोरी ने घर पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उस समय वह घर में अकेली थी। उसके माता-पिता बैंक गए थे। वापस लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली। पिता ने पड़ोस के एक युवक और उसके परिवार पर बेटी को परेशान करने, छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मलिहाबाद इलाके के एक गांव का है। पढ़िए पूरी घटना… युवक ने साइकिल रोककर छात्रा से छेड़छाड़ की पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने स्कूल से लौटते समय उनकी बेटी की साइकिल रोककर उससे छेड़छाड़ की थी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार को इसकी जानकारी दी थी। पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर युवक और उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। छात्रा का पीछा करता था युवक इसके बाद परिवार ने बेटी को अकेले स्कूल भेजना बंद कर दिया था। उसे दूसरी छात्राओं के साथ ई-रिक्शा से स्कूल भेजा जाने लगा। पिता का आरोप है कि इसके बावजूद युवक उसका पीछा करता और उसे परेशान करता रहा। पिता के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी के साथ बैंक से घर लौटे तो बेटी घर के अंदर बांस के सहारे चुनरी से बने फंदे पर लटकी मिली। परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस पिता ने थाने पहुंचकर युवक और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी। मलिहाबाद के अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)