दिल्ली में सीजन की सबसे खराब हवा, नई पाबंदियां लागू:पार्किंग फीस बढ़ेगी; दफ्तरों का समय बदलेगा, खुले में कचरा जलाने पर रोक

Nov 02, 2026 - 19:30
0
दिल्ली में सीजन की सबसे खराब हवा, नई पाबंदियां लागू:पार्किंग फीस बढ़ेगी; दफ्तरों का समय बदलेगा, खुले में कचरा जलाने पर रोक
दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे खराब हवा लेवल पर पहुंच गई। इसके बाद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने दिल्ली- NCR में GRAP के स्टेज-II को की पाबंदियां तुरंत लागू कर दीं। लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग अपनाने को कहा गया है। लोगों से धूल-धुआं पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने की अपील भी की गई है। जिन लोगों का काम अनुमति देता है, उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली का AQI सोमवार को 324 दर्ज हुआ। यह बहुत खराब श्रेणी में है। मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई। CAQM की सब-कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में बताया गया कि 72 घंटे में दिल्ली का AQI तेजी से गिरा। शनिवार को AQI 117 था, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। इसके बाद रविवार को AQI 261 पहुंच गया और पूअर श्रेणी में चला गया। सोमवार को यह बढ़कर 324 हो गया और वैरी पूअर श्रेणी में पहुंच गया। स्टेज-II के साथ पहले से लागू Stage-I की पाबंदियां भी जारी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों और हॉटस्पॉट पर कार्रवाई भारी ट्रैफिक वाले रास्तों और जाम वाले स्थानों पर रोजाना मैकेनिकल या वैक्यूम स्वीपिंग की जाएगी। इन जगहों पर धूल दबाने वाले पदार्थ मिलाकर पानी का छिड़काव भी होगा। इन कामों को ट्रैफिक के पीक समय से पहले प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। प्रदूषण वाले चिन्हित हॉटस्पॉट और निर्माण एवं तोड़फोड़ (CD) वाली जगहों पर जांच बढ़ाई जाएगी। इन स्थानों पर प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। पार्किंग फीस और दफ्तरों के समय में बदलाव निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को पार्किंग फीस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकारें और GNCTD दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में सरकारी कार्यालयों और नगर निकायों के कर्मचारियों के काम के समय में बदलाव कर रहे हैं। रहवासी संघ सुरक्षा गार्डों को हीटर दें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (RWAs) को सुरक्षा गार्डों, सफाई कर्मचारियों और बागवानी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक हीटर देने होंगे। इसका मकसद ठंड के दौरान खुले में बायोमास या नगर निकाय के ठोस कचरे को जलाने से रोकना है। CAQM ने लोगों से प्रदूषण कम करने की कोशिशों में सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User