गाजियाबाद में खेलकूद समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:देशभर के 850 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, 4 नवंबर को समापन

Nov 02, 2026 - 21:34
0
गाजियाबाद में खेलकूद समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:देशभर के 850 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, 4 नवंबर को समापन
37 वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का आज इसका दूसरा दिन रहा। 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। सभी खिलाड़ियों को बसों से पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। 4 नवंबर को कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे। भारतीय खेलकूद समारोह में विद्या भारती के देश के सभी राज्यों से 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें विद्या भारती के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज महिला खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। दिल्ली के नजदीक आकर अच्छा लगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संयोजक रविंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं। आज अलग अलग वर्ग में पदक जीते। सभी खिलाड़ियों के रुकने की व्यवसथा विद्या भारती के स्कूलों में अलग से की गई हैं। महाराष्ट्र्र, गोवा और नागपुर के पश्चिमी क्षेत्र प्रमुख धर्मेश जोशी ने बताया कि विद्या भारती की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कुल 39 खेलों का आयोजन किया गया है। इनमें शामिल एथलेटिक्स की स्पर्धाओं के लिए अखिल भारतीय खेलकूद समारोह आयोजित में आज अलग अलग पदक जीते। 100, 200 और 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में अलग अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक जीते। दिल्ली के नजदीक आकर अच्छा लगा नागपुर से आई रक्षिता ने बताया कि दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में आकर बहुत अच्छा लगा। जहां महिला खिलाड़ियों के ठहरने की बेहतर इंतजाम हैं। कहीं आने जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिसमें हमारे नागपुर के खिलाड़ी भी फाइनल तक पहुंचेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम कोच महेश जादव ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। सभी खिलाड़ियों के लिए रुकने, आने जाने और उनके रहने की पर्याप्त व्यवस्था है। जिसमें अलग अलग स्तर पर खेलों में चयनित इन खिलाड़ियों के लिए यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, यहां से हमारे खिलाड़ी पदक लेकर जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User