शामली में दो दुकानों में चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार:कॉपर तार के 4 बंडल और 7 हजार नकद बरामद, इन्वर्टर बैटरे बेचकर बांटे रुपए
शामली में कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर तार के चार बंडल और सात हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कोतवाली शामली और आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर की रात कैराना रोड पर नौकुओं पुलिया के पास स्थित कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी हुई थी। चोर दुकान से कॉपर तार के चार बंडल और पांच हजार रुपए नकद ले गए थे। दुकान संचालक पंकज जैन की तहरीर पर कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। SP एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरखंडी के रहने वाले किट्टू, नई बस्ती पंसारियान के रहने वाले शाहिद, मालैंडी के रहने वाले रवि और खेड़ू करमू के रहने वाले रमन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स से चुराए गए पांच हजार रुपए में से दो हजार रुपए खाने-पीने पर खर्च कर दिए थे। बाकी तीन हजार रुपए आपस में बांट लिए थे। दीवार तोड़कर चुराए थे बैटरे और कैमरा पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में करनाल रोड बाईपास स्थित एक दुकान में भी चोरी की थी। वहां दीवार तोड़कर दो इन्वर्टर बैटरे, कैमरा और DVR चोरी किए थे। आरोपियों ने कैमरा और DVR नदी में फेंक दिए, जबकि दोनों बैटरे एक अज्ञात व्यक्ति को चार हजार रुपए में बेच दिए। बिक्री से मिली रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात में सुनसान जगहों पर स्थित दुकानों को निशाना बनाते थे। वे पिछली दीवार तोड़कर या सेंध लगाकर दुकान में घुसते और नकदी व कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान बेचकर मिली रकम निजी खर्चों में इस्तेमाल करते थे। सात हजार रुपए और कॉपर तार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कॉपर तार के चार बंडल, कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स की घटना से संबंधित तीन हजार रुपए और आदर्शमंडी की घटना से जुड़े चार हजार रुपए बरामद किए हैं। दोनों मामलों में संबंधित मुकदमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)