झांसी में 11 होटलों पर पुलिस का छापा:देह व्यापार की मिली थी शिकायत, सीओ सिटी कर रहीं पूछताछ

Oct 30, 2026 - 23:08
0
झांसी में 11 होटलों पर पुलिस का छापा:देह व्यापार की मिली थी शिकायत, सीओ सिटी कर रहीं पूछताछ
झांसी में बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात पुलिस ने करीब 11 होटलों में छापेमारी की। रात करीब 9 बजे सीओ सिटी प्रिया सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सभी होटलों को घेर लिया। इसके बाद सीओ ने एक-एक कर होटलों की जांच की। पुलिस को इन होटलों में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को वकीलों ने भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। देर रात तक होटलों में जांच और कार्रवाई का सिलसिला जारी था। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User