लखनऊ में प्रॉपर्टी, ऑटो और लाइफस्टाइल एक्सपो शुरू:घर, प्लॉट, कार और निवेश के विकल्प; SBI लोन और LDA की योजनाओं की जानकारी दी
अपना घर खरीदना हो, प्लॉट में निवेश करना हो या नई कार और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों की तलाश हो, अब इन सबके विकल्प एक ही छत के नीचे मिलेंगे। NEU MEEDIA की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, ऑटो और लाइफस्टाइल एक्सपो 2026 की शुरुआत हुई। एक्सपो में बड़ी संख्या में लोग, निवेशक और कारोबारी पहुंचे। एक्सपो का उद्घाटन इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह और प्रसिद्ध कवि एवं स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर द प्लानर के सनी मलिक, NEU MEEDIA की को-फाउंडर शालिनी श्रीवास्तव और गौरव मिश्रा समेत कई लोग शामिल हुए। घर से लेकर निवेश तक के विकल्प एक्सपो में रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घर, प्लॉट और निवेश के विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं। ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं को भी प्रदर्शित किया गया है। शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन का खास आकर्षण एसबीआई के माध्यम से इंस्टेंट बैंकिंग लोन की जानकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की आवासीय योजनाएं हैं। इससे घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और उपलब्ध आवासीय विकल्पों को समझने का मौका मिलेगा। कंपनियों को भी मिला साझा मंच एक्सपो के मुख्य प्रायोजक ओमैक्स हैं। एलडीए समेत अन्य सहयोगी संस्थाएं भी आयोजन से जुड़ी हैं। दैनिक भास्कर न्यूज एप इसका मीडिया पार्टनर है। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को सही जानकारी और बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के साथ कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर देना है। इसके जरिए रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल कारोबार से जुड़े व्यवसायियों को भी नेटवर्किंग और नए ग्राहकों तक पहुंचने का मंच मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)