अमेठी में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली:दो थानों के प्रभारी बदले, संजय सिंह जायस और अमरेंद्र सिंह संग्रामपुर के नए प्रभारी बने

Nov 19, 2026 - 09:52
0
अमेठी में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली:दो थानों के प्रभारी बदले, संजय सिंह जायस और अमरेंद्र सिंह संग्रामपुर के नए प्रभारी बने
अमेठी में एसपी सरवणन टी ने पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया है। पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा गया है। दो थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। संग्रामपुर के थाना प्रभारी संजय सिंह को जायस का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जायस के थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह अब संग्रामपुर के प्रभारी होंगे। साइबर क्राइम थाने में तैनात किया उप निरीक्षक अतेंद्र प्रकाश सिंह को इन्हौना से कमरौली भेजा गया है। शिव गोपाल को पुलिस लाइन से भाले सुलतान और विनीत कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाने में तैनात किया गया है। राम कृपाल मिश्र और रवि शरण को पुलिस लाइन से जामो भेजा गया है। राकेश कुमार को पुलिस लाइन से अमेठी, धीरेंद्र सिंह चौहान को रामगंज और राजकुमार को मोहनगंज भेजा गया है। गौरीगंज से फुरसतगंज भेजा गया संध्या सिंह को पुलिस लाइन से मुसाफिरखाना और आलोक कुमार यादव को पुलिस लाइन से गौरीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। राम किशोर को गौरीगंज से फुरसतगंज भेजा गया है। राजनारायण को पुलिस लाइन से मर्ग सेल/जेल, खुर्शीद अंसारी को मुंशीगंज और लालचन्द्र सिंह व अयोध्या प्रसाद को जायस भेजा गया है। महेंद्र सिंह यादव को जगदीशपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही कई हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User