लखनऊ में मंत्री-महापौर ने छठ घाट का निरीक्षण किया:सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए

Nov 09, 2026 - 22:53
0
लखनऊ में मंत्री-महापौर ने छठ घाट का निरीक्षण किया:सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए
लखनऊ में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को पूजा से पहले घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद दोनों ने गोमती नगर स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन नए मुख्यालय का भी निरीक्षण किया। मंत्री और महापौर ने सबसे पहले पिकनिक स्पॉट और कल्याणपुर स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी के तट पर बने छठ घाट पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को भी कहा गया। समय पर पूरा होगा नया मुख्यालय छठ घाटों के निरीक्षण के बाद मंत्री और महापौर गोमती नगर स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन नए मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन का निर्माण तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए मुख्यालय से नगर निगम की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के साथ नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User