बाइक पर सवार चार लोगों को सफारी ने मारी टक्कर:सुल्तानपुर में हुआ हादसा, एक युवक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

Nov 09, 2026 - 22:53
0
बाइक पर सवार चार लोगों को सफारी ने मारी टक्कर:सुल्तानपुर में हुआ हादसा, एक युवक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर
सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सोमवार रात तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बिकवाजीत मोड़ के पास हुआ। मेला देखकर लौट रहे थे चारों कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मुरारपुर रहने वाले आलोक उपाध्याय (18), अभिषेक (21), रौनक (10) और जय (10) बाइक से मेला देखकर घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वे बिकवाजीत मोड़ के पास पहुंचे, तभी टाटा सफारी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आलोक उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अभिषेक, रौनक और जय घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आलोक उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। 10 साल के रौनक और जय की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद सफारी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SO कोतवाली देहात धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User