लखनऊ में नेचर टू फ्यूचर कॉन्क्लेव:पर्यटन मंत्री बोले-भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण सौंपना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

Nov 18, 2026 - 20:25
0
लखनऊ में नेचर टू फ्यूचर कॉन्क्लेव:पर्यटन मंत्री बोले-भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण सौंपना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
लखनऊ में प्रकृति संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर बुधवार को राजधानी के फॉर्च्यून होटल में ‘नेचर टू फ्यूचर एनवायरनमेंटल कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सहयोग से नेट ग्रीन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाना समय की आवश्यकता है। प्रकृति केवल वर्तमान पीढ़ी के जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर भी है। इसे सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश में इको-टूरिज्म की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण पर जोर दिया। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने जल संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की जरूरत बताई। तीन विशेष सत्रों में पर्यावरणीय चुनौतियों पर मंथन आईएएस अधिकारी हीरा लाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। कॉन्क्लेव में तीन विशेष पैनल सत्र आयोजित किए गए। इनमें जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, सतत विकास, जल स्रोतों की स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेट ग्रीन फाउंडेशन की ग्रुप डायरेक्टर एवं सीईओ सुरभि गुप्ता और निदेशक व एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार शर्मा ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User