लखनऊ में राम जन्म प्रसंग से भक्तिमय हुआ कथा स्थल:स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने सुनाया राम जन्म का प्रसंग, श्रद्धालु झूमे

Oct 23, 2026 - 23:30
0
लखनऊ में राम जन्म प्रसंग से भक्तिमय हुआ कथा स्थल:स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने सुनाया राम जन्म का प्रसंग, श्रद्धालु झूमे
लखनऊ के जानकीपुरम में श्रीहरिहर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्री वाल्मीकीय कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने भगवान राम के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सभी देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की थी कि वे राजा दशरथ के घर भगवान राम के रूप में जन्म लें। इसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ और अयोध्या में उत्सव का वातावरण छा गया। ‘जनमे कौशल्या के ललना...’ बधाई गीत सुनाया कथा के दौरान राम जन्मोत्सव का प्रसंग उल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास ने बधाई गीत ‘जनमे कौशल्या के ललना...’ सुनाया। गीत शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। कथा स्थल पर जयकारे गूंजने लगे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथा स्थल बना तीर्थ आचार्य सरल अवस्थी ने कहा कि सूर्या एकेडमी में चल रही कथा के कारण यह स्थान अब तीर्थ बन गया है। उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम है। आज के दौर में युवा अपने बच्चों को भार समझने लगे हैं, यह चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से शब्दों की साधना सीखने का संदेश दिया। कथा में राम किशोर मिश्र, डॉ. भानु प्रताप सिंह, राम शब्द मिश्र, विनय कृष्ण पांडे, संदीप गुप्ता और चंद्रशेखर कौशिक पांडे समेत अन्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User