मैनपुरी में श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन:स्टेशन रोड स्थित अवध नगर की अयोध्यापुरी में हुआ
मैनपुरी में श्री रामलीला कमेटी की रामलीला में शुक्रवार देर शाम श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन हुआ। यह मंचन स्टेशन रोड पर अवध नगर में बनी अयोध्यापुरी में किया गया। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक होते ही आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी दिखाई दी। 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर भरत ने गुरु वशिष्ठ से श्रीराम के राज्याभिषेक का अनुरोध किया। वशिष्ठ ने यह अनुरोध मानकर सभी व्यवस्थाएं करने का आदेश दिया। श्रीराम के राजा बनने की खबर से अयोध्यावासियों में खुशी फैल गई। शुभ मुहूर्त में वशिष्ठ और अन्य आचार्यों ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया। पूरी अयोध्या में दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं। इससे पहले संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पंडित शील नामाचार्य, कमेटी अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू और कार्यक्रम संयोजक सुनील भदौरिया ने भगवान के स्वरूपों की आरती की। ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र राठौर, विनय कुमार सिंह, विकास मिश्रा, कुलदीप चौहान, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)