लखनऊ में रेलवे क्रॉसिंग पर युवक के साथ मारपीट:अगले दिन भी रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी
लखनऊ में रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे युवक को दो लोगों ने मारपीट की। युवक का आरोप है कि अगले दिन एक आरोपी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और हत्या की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला पारा इलाके का है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला… फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था युवक पारा रोड निवासी शैलेन्द्र त्रिवेदी के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच वह जलालपुर फाटक से घर जा रहे थे। पारा रेलवे क्रॉसिंग बंद थी, इसलिए उन्होंने अपनी एक्टिवा डिसेंट टेलर्स के सामने खड़ी की और फाटक खुलने का इंतजार करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान बसंत पाल और पंकज कुमार पांडेय वहां पहुंचे और शैलेन्द्र को लात-घूंसों और जूतों से पीटा। दोनों ने धमकी दी कि उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार की हत्या करवा देंगे। धमकी के बाद डरा परिवार शैलेन्द्र का आरोप है कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वह सिंह ट्रेडर्स पर सचिन सिंह से बात कर रहे थे। तभी जलालपुर फाटक की तरफ से स्कूटी पर पहुंचे बसंत पाल ने फिर गाली-गलौज की। वह मारपीट और हत्या की धमकी देकर वहां से चला गया। शैलेन्द्र ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकियों से वह और उनका परिवार डरे हुए हैं। उनके पिता का कोरोना काल में निधन हो चुका है और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पारा पुलिस ने 31 अक्टूबर को शैलेन्द्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)