बलिया में वरिष्ठ कोषाधिकारी का सम्मान:न्यायेश्वर महादेव मंदिर में पूजन के बाद आनंद दूबे को किया सम्मानित
बलिया के वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे के दोबारा बलिया का कार्यभार संभालने पर लोगों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित न्यायेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आनंद दूबे को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के हनुमानगंज ब्लॉक के छोड़हर, गजियापुर में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा गया। आयोजकों ने महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर संजय मिश्र, अभिषेक मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर चर्चा हुई। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)