लखनऊ में संस्कृति उत्सव में लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां:पंजाबी, राजस्थानी नृत्य, कथक और भरतनाट्यम ने दर्शकों का मन मोहा
लखनऊ के गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में गुरुवार शाम संस्कृति एवं लोक कला उत्सव में देश की विविध लोक और शास्त्रीय कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। मंच पर पंजाबी और राजस्थानी लोकनृत्य से लेकर कथक, भरतनाट्यम और कठपुतली शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने फोक डांस से दर्शकों को जोड़ा गिनीज वर्ल्ड एजुकेशनल कल्चरल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कार्यक्रम किया गया। इसकी शुरुआत चित्रा मिश्रा और विनीता पांडे की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विकास पांडे ने कथक की प्रस्तुति दी। सुनीता राय ने राजस्थानी नृत्य पेश किया। गार्गी द्विवेदी ने कथक और फोक डांस से दर्शकों को जोड़ा। अवध एजुकेशनल अकैडमी के कलाकारों ने फोक ग्रुप डांस और युगल नृत्य प्रस्तुत किया। देखिए 2 तस्वीरें… सोलो नृत्य से सजा मंच तनीशा माथुर ने अर्धशास्त्रीय नृत्य पेश किया। अंकित ने इंडियन क्लासिकल ट्रैप डांस प्रस्तुत किया। काशवी गुप्ता ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। चित्रा, रंजना, पूनम, मेघना और नीलम ने समूह नृत्य किया। अंकिता सिंह ने संगीत की प्रस्तुति दी। अग्रिमा, आकर्षी, प्रीशा और वंशिका ने ग्रुप डांस पेश किया। शिवम पांडे ने सोलो नृत्य से मंच सजाया। कृष्णानंद राय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन पपेट शो के साथ किया गया। युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर चर्चा संस्था की प्रबंधक अमिता जैन और सांस्कृतिक संचालक हर्ष गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और लोक कलाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. ए.के. जैन रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राहुल सोनकर रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)