एकता दिवस पर निकला यूनिटी मार्च, अधिकारियों ने ली शपथ:सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में हुए कार्यक्रम

Oct 31, 2026 - 23:11
0
एकता दिवस पर निकला यूनिटी मार्च, अधिकारियों ने ली शपथ:सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में हुए कार्यक्रम
बलिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शनिवार सुबह 8:30 बजे पुलिस लाइन से यूनिटी मार्च निकाला गया। इसके बाद जिले के अलग-अलग कार्यालयों और संस्थानों में कार्यक्रम हुए। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कलक्ट्रेट में डीएम ने दिलाई शपथ शनिवार दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपनी इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व से 565 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। थानों में सुबह 11 बजे हुआ शपथ कार्यक्रम जिले के सभी थानों में शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। इस दौरान सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया। सपा और अपना दल कार्यालय में भी मनाई जयंती सपा के जिला कार्यालय में शानिवार शाम 4 बजे जिलाध्यक्ष सुनील मौर्या और अन्य कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माला चढ़ाई और पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वहीं, शनिवार दोपहर 2 बजे कदम चौराहे के पास अपना दल (सोनेलाल) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जुलूस निकाला। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जिला कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और भाजपा कार्यालय में भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User