मुरादाबाद में पटाखों दुकानों के लिए नीलामी:प्रशासन ने पटाखा बाजार के लिए 5 स्थान चिन्हित किए,31 को नीलामी होगी

Oct 28, 2026 - 21:34
0
मुरादाबाद में पटाखों दुकानों के लिए नीलामी:प्रशासन ने पटाखा बाजार के लिए 5 स्थान चिन्हित किए,31 को नीलामी होगी
त्योहारों के सीजन को देखते हुए मुरादाबाद जिला प्रशासन ने दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कुल 5 स्थानों को चिन्हित किया है, जहां पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। इन दुकानों के आवंटन के लिए आगामी 31 अक्टूबर को ठेकों की खुली नीलामी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादाबाद महानगर में दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए कुल 05 स्थलों का चयन किया गया है। इन निर्धारित स्थानों पर आगामी 06 नवंबर 2026 से 08 नवंबर 2026 तक ही अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन द्वारा स्वीकृत किए गए राजकीय पॉलिटेक्निक कम्पाउंड, कांठ रोड, बुद्धि विहार स्थित मंडी समिति आर.एफ.सी. गोदाम के सामने रिक्त मैदान, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान का उत्तरी भाग, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान का उत्तरी भाग, आर.टी.ओ. ऑफिस के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड आदि प्रमुख स्थानों पर दुकाने लगाई जाएगीं अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन स्थलों पर दुकानों के आवंटन हेतु ठेकों की नीलामी 31 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 01:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी। उन्होंने इच्छुक व्यापारियों से अपील की है कि वे नीलामी से जुड़ी किसी भी शर्त या नियम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस में कलेक्ट्रेट स्थित आयुध कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बिना प्रशासनिक अनुमति के शहर में कहीं भी अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User