बरेली में शिकायतें बढ़ीं तो 2 थाना प्रभारी हटाए:एसएसपी ने समीक्षा के बाद रिजर्व पुलिस लाइन भेजा

Oct 28, 2026 - 22:07
0
बरेली में शिकायतें बढ़ीं तो 2 थाना प्रभारी हटाए:एसएसपी ने समीक्षा के बाद रिजर्व पुलिस लाइन भेजा
बरेली में जनशिकायतें बढ़ने पर विशारतगंज और शेरगढ़ के थाना प्रभारियों को हटा दिया गया है। दोनों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। सितंबर में अगस्त के मुकाबले इन थानों में शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी थी। पुलिस कार्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और आईजीआरएस व शिकायत प्रकोष्ठ के कर्मचारी शामिल हुए। समीक्षा में सामने आया कि विशारतगंज थाने में अगस्त में 43 शिकायतें मिली थीं। सितंबर में यह संख्या बढ़कर 63 हो गई। यानी शिकायतों में करीब 46% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शेरगढ़ में 66 से बढ़कर 86 शिकायतें शेरगढ़ थाने में अगस्त में 66 शिकायतें मिली थीं, जबकि सितंबर में यह संख्या बढ़कर 86 हो गई। यहां शिकायतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई। पिछले 16 महीनों के औसत के मुकाबले भी शेरगढ़ में शिकायतें 24% ज्यादा रहीं। जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश शिकायतों की बढ़ती संख्या के बाद दोनों थाना प्रभारियों को पद से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और जिले के अधिकारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User