लखनऊ- वेतन कटौती से गुस्साया संविदा कर्मी टावर पर चढ़ा:बिजली विभाग के जेई पर लगाया आरोप, कई बार कहने के बावजूद पूरी सैलरी नहीं मिली

Nov 08, 2026 - 10:38
0
लखनऊ- वेतन कटौती से गुस्साया संविदा कर्मी टावर पर चढ़ा:बिजली विभाग के जेई पर लगाया आरोप, कई बार कहने के बावजूद पूरी सैलरी नहीं मिली
काकोरी थाना क्षेत्र के चौधरी खेड़ा स्थित एफसीआई पावर हाउस में संविदा कर्मचारियों की सैलरी कटौती को लेकर रविवार को हंगामे की स्थिति बन गई। वेतन कटौती से नाराज एक संविदा कर्मचारी विकास यादव पावर हाउस परिसर में लगे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर उसने बिजली विभाग के अधिकारियों से अपनी काटी गई सैलरी वापस दिलाने की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि जेई से कई बार कहने के बावजूद उसे पूरी सैलरी नहीं मिली, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। अधिकारियों तक बात पहुंचाने के लिए उठाया कदम जानकारी के मुताबिक, विकास यादव संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसका आरोप है कि संविदा कर्मचारियों की मेहनत की कमाई से मनमाने तरीके से वेतन की कटौती की जा रही है। इसको लेकर कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। विकास ने अपनी समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। उसने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर काटी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की। इस पूरे मामले में बिजली विभाग के जेई जहांगीर आलम की भूमिका को लेकर भी विकास यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी का कहना है कि वेतन कटौती को लेकर जिम्मेदार जेई से शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसी से नाराज होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। घटना के बाद पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच मामला चर्चा का विषय बन गया। कर्मचारियों ने भी वेतन कटौती का कारण स्पष्ट करने और उनकी बकाया धनराशि का भुगतान कराने की मांग उठाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User