भदोही में 68 वाहनों की नीलामी 12 नवंबर को होगी:गोपीगंज, ऊंज, चौरी और ज्ञानपुर थानों के वाहन होंगे नीलाम; बारिश के कारण टली थी प्रक्रिया
भदोही के गोपीगंज, ऊंज, चौरी और ज्ञानपुर थानों के 68 वाहनों की नीलामी अब 12 नवंबर 2026 को होगी। पुलिस विभाग ने नीलामी की नई तारीख घोषित कर दी है। नीलामी सुबह 10 बजे थाना ऊंज के नवधन यार्ड में शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाता तय शर्तों के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर बोली प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। 30 अक्टूबर को बारिश के कारण टली थी नीलामी पुलिस विभाग के अनुसार, इन वाहनों की नीलामी पहले 30 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, तेज बारिश के कारण प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। अब इसके लिए 12 नवंबर की नई तारीख निर्धारित की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)