हमीरपुर में आक्रोशित किसानों ने मंडी में जाम लगाया:अतिरिक्त तौल, कम दाम और भुगतान न होने सहित शोषण का आरोप; अधिकारियों ने कराया शांत

Oct 22, 2026 - 16:08
0
हमीरपुर में आक्रोशित किसानों ने मंडी में जाम लगाया:अतिरिक्त तौल, कम दाम और भुगतान न होने सहित शोषण का आरोप; अधिकारियों ने कराया शांत
हमीरपुर के राठ कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जाम लगा दिया। किसानों ने व्यापारियों पर खाली बोरी के वजन से अधिक तौल करने, सुबह तय दाम से कम कीमत पर फसल खरीदने और उपज बेचने के बाद समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। कोठा गांव के किसान रामबिहारी ने बताया कि खाली बोरी का वजन करीब 550 ग्राम होता है, लेकिन व्यापारी 750 से 800 ग्राम तक अतिरिक्त तौल ले रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इससे उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सुबह तय दाम से शाम को कम कीमत पर खरीद किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में सुबह फसल का जो भाव तय होता है, शाम को उसी फसल को कम दाम पर खरीदा जाता है। इसके अलावा उपज बेचने के बाद समय पर भुगतान नहीं होने से भी किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम से की तीन मांगें जाम लगा रहे किसानों ने एसडीएम से अतिरिक्त तौल बंद कराने, सुबह तय दाम पर ही फसल की खरीद करने और उपज बेचने के बाद समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि इन समस्याओं का समाधान होने से उन्हें राहत मिलेगी। अधिकारियों के आश्वासन पर खुला जाम सूचना मिलने पर तहसीलदार दिलीप कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने आपसी सहमति से समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। मंडी में करीब पांच मिनट तक जाम लगा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User