पीलीभीत में पल्लेदार की दिनदहाड़े हत्या:कहासुनी के बाद साथी ने बांके से हमला किया, आरोपी फरार

Oct 22, 2026 - 16:24
0
पीलीभीत में पल्लेदार की दिनदहाड़े हत्या:कहासुनी के बाद साथी ने बांके से हमला किया, आरोपी फरार
पीलीभीत में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 20 साल के पल्लेदार की बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक राइस मिल में पल्लेदारी करने जा रहा था। रास्ते में साथी पल्लेदार से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि साथी ने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। घर के सामने हुआ विवाद, फिर किया हमला महाराजपुर गांव निवासी अरबाज खान राइस मिल में पल्लेदारी करता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि घर के सामने ही उसकी साथी पल्लेदार शाहबाज खान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शाहबाज ने अपने परिजनों और साथियों की मदद से अरबाज पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही सीओ विधि भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User