मेडिकल कॉलेज में छात्र सुविधाओं को लेकर धरने पर:नए नियमों पर प्राचार्य ने दी सफाई, कॉलेज प्रशासन समझाने में जुटा

Oct 23, 2026 - 22:10
0
मेडिकल कॉलेज में छात्र सुविधाओं को लेकर धरने पर:नए नियमों पर प्राचार्य ने दी सफाई, कॉलेज प्रशासन समझाने में जुटा
सोनभद्र के स्वशासी मेडिकल कॉलेज में नए नियमों और विभिन्न समस्याओं को लेकर द्वितीय और तृतीय वर्ष के सैकड़ों छात्र शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरनास्थल पर ही प्राचार्य को बुलाने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में निर्धारित नियमों का पालन करना छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पुलिस ने छात्रों को समझाने का किया प्रयास धरने पर बैठे छात्रों को समझाने और मामले को शांत कराने के लिए चुर्क चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं समझने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मेडिकल छात्र सड़क से हटकर कैंपस के अंदर धरने पर बैठ गए। प्राचार्य बोले- सुरक्षा के लिए नियम जरूरी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आई. जेन भट्टाचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एक शैक्षणिक परिसर है, जहां विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। इसी को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं। प्राचार्य के अनुसार, विद्यार्थियों को बाहर जाने के लिए बस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने निजी बाइक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होने की बात कही। उनका कहना है कि यदि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी है, तो वे अपनी शिकायत लिखित रूप में कॉलेज प्रशासन को दे सकते हैं, ताकि उस पर विचार किया जा सके। लैब और मेस की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी दूसरी ओर, धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि उन्हें कॉलेज परिसर में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। छात्रों ने कॉलेज की व्यवस्थाओं, लैब और मेस से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ नए नियमों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। फिलहाल, छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद सुलझाने के लिए बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक छात्र धरने पर बैठे हुए थे। अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों और कॉलेज प्रशासन के पक्ष के बीच सहमति बन पाती है या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User