सीएम पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता समेत दो गिरफ्तार:ऑडियो के आधार पर केस दर्ज, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

Oct 23, 2026 - 22:27
0
सीएम पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता समेत दो गिरफ्तार:ऑडियो के आधार पर केस दर्ज, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
हमीरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपानेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम सपा नेता फरीद उर्फ बबलू और न्यामत उल्ला को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी पप्पूजी की तलाश की जा रही है। शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुसैनगंज निवासी कमरुद्दीन उर्फ जुगनू की शिकायत पर रविवार, 19 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वायरल ऑडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अन्य नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 15 अक्टूबर को पद से हटाए गए थे फरीद फरीद उर्फ बबलू समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उन्हें 15 अक्टूबर को पद से हटा दिया गया था। उन पर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User