पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने युवक को पीटा:कलेक्ट्रेट गेट के पास हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया
हमीरपुर शहर में शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप पर चार कर्मचारियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना दोपहर करीब 3 बजे बेनी प्रसाद रामनारायण पेट्रोल पंप पर हुई। यह पेट्रोल पंप कलेक्ट्रेट गेट के ठीक बगल में है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में होने की बात कह रहे कर्मचारी पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और उन्हें परेशान कर रहा था। मना करने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुई घटना कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)