अमेठी में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत:BHEL में गार्ड के पद पर तैनात थे, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

Oct 23, 2026 - 21:36
0
अमेठी में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत:BHEL में गार्ड के पद पर तैनात थे, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा
अमेठी में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। वह बीएचईएल में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी पर जाते समय लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमरौली थाना क्षेत्र के सिरियारी पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगवांतीर गांव निवासी प्रदीप सिंह (55) पुत्र रुद्र प्रताप सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बीएचईएल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सिरियारी गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक वह आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप सिंह को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में शोक छा गया।कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User