भौती प्रतापपुर में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े:केस्को थाने में एफआईआर दर्ज, अधिकारी बोले- अभियान जारी रहेगा
कानपुर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को केस्को और पुलिस प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती प्रतापपुर गांव में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के दो मामले पकड़े। दोनों मामलों में पांच किलोवाट से अधिक के विद्युत भार की अनियमितता सामने आई। विभाग की ओर से साक्ष्यों के आधार पर एपीटी थाना केस्को कानपुर नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवर्तन दल केसा तृतीय कानपुर नगर की टीम ने अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसमें शिवम सिंह के घरेलू परिसर की जांच की गई। जांच में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। आरोप है कि परिसर के पास स्थित एलटी लाइन से दो कोर की अवैध काली केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में कुल 6467 वाट का विद्युत भार मिला। दूसरे मामले में जितेंद्र सिंह के घरेलू परिसर की जांच की गई। यहां मीटर लगा मिला, लेकिन आरोप है कि मीटर की इनकमिंग केबल के अतिरिक्त सीधे एलटी लाइन से अवैध केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच में 4021 वाट का विद्युत भार पाया गया। प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, दोनों मामलों में साक्ष्यों के आधार पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)